फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अनियंत्रित ट्रक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े बरातियों को कुचला, चार की मौत, तीन घायल

Mon, 15 Nov 2021 01:36 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर

सार

कुराडिया हाईवे टोल के पास एक ट्रेलर ने बारातियों को कुचल देने के बाद चार बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जहाजपुर सीओ महावीर शर्मा व हनुमान नगर थाना प्रभारी मोहम्मद इमरान मौके पर पहुंचे। घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृत शवों को ट्रेलर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
राजस्थान में सड़क हादसा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भीलवाड़ा में रविवार शाम करीब छह बजे कुराडिया हाईवे टोल के पास एक ट्रेलर ने चार बारातियों को कुचल दिया। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग और घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर जहाजपुर सीओ महावीर शर्मा व हनुमान नगर थाना प्रभारी मोहम्मद इमरान मौके पर पहुंचे। घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृत शवों को ट्रेलर से बाहर निकाला गया। इधर, जहाजपुर विधायक गोपीचन्द मीणा व उपखण्ड अधिकारी दामोदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, कुराडिया गांव में रहने वाले शंकर लाल मीणा की दो बेटियों की रविवार शाम को शादी होने वाली थी। एक बारात मनोहर गढ़ व दूसरी सरसिया से आई थी। मनोहर गढ़ से आई बारात रोड के किनारे खड़ी थी।

इस दौरान देवली की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने पहले टोल के आगे खड़ी एक कार को चपेट में लिया। इसके बाद बारात के स्वागत में खड़े लोगों को कुचलता हुआ झाड़ियों में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेलर के पहिए में लोगों के शव फंस गए थे।

विज्ञापन


हादसे में इन लोगों की हुई मौत
इस हादसे में मृतकों की पहचान दिलखुश ऊर्फ नीरज (16), कुलदीप (14), मनोज (18) और राजेन्द्र (18) के रूप में की गई है। विनोद पुत्र पप्पूराम (17), राहुल पुत्र रामवतार (12), प्रकाश पुत्र राजकुमार मीणा (18) व ट्रेलर चालक राजू पुत्र दयाराम जाट (25) घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए टोंक जिले के देवली सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें