फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: क्या ये 59 सीटें तय करेंगी कौन जीतेगा रेगिस्तान का रण?

Thu, 06 Dec 2018 11:59 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान में दलित सीटों पर रखनी होगी नजर
विज्ञापन
राजस्थान में चुनाव प्रचार अब थम चुका है। 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव में जनता अपने मत का प्रयोग कर प्रदेश मे नई सरकार का गठन करेगी। इस चुनाव में 2294 प्रत्यशियों के भाग्य का फैसला होना है। लेकिन राजस्थान के चुनावी रण में यह काफी महत्वपूर्ण है कि अनुसूचित जाति और जनजाति का मत किस पार्टी को मिलता है क्योकि राज्य में कुल आबादी का तकरीबन एक तिहाई मत इसी समाज का है। ये राजस्थान की 59 सीटों पर जीत-हार के लिए निर्णायक होंगे। बता दें कि राजस्थान में सभी सात मंडलों पर अनुसूचित जाति(एससी) के मतदाता है। हालांकि अनुसूचित जनजाति(एसटी) की बात करें तो उदयपुर संभाग में इनकी संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में दोनों प्रमुख दलों ने चुनावी रैली और रोड शो से यहां मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की है। इन सीटों को लेकर पार्टियों के बीच चुनाव प्रचार के दौरान काफी बयानबाजी देखने को मिली। भाजपा ने जहां इस बार इन वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि इस बार हमने इस वर्ग पर भरोसा जताया है। पिछली बार वे लोग बहकावे में आ गए थे।


राजस्थान में आरक्षित सीटें

 
मंडल सीट एससी एसटी 
अजमेर 29 5 0
जोधपुर 33 6 1
कोटा 17 4 1
बीकानेर 24 5 0
भरतपुर 19 5 3
जयपुर 50 8 4
उदयपुर 28 1 16
कुल 200 34 25

यहां से शुरु हुआ दोनों पार्टियों का  चुनावी आगाज

प्रदेश की इन सीटों की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत ही उदयपुर के चार भुजा मंदिर से की थी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पहली रैली उदयपुर संभाग के सागवाड़ा से शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें