फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Accident: धौलपुर में बीएड की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, एक गंभीर

Thu, 08 Sep 2022 05:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर में बीएड का पेपर देने एक बाइक पर जा रहे चार सवारों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई। एक गंभीर है। 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर में गुरुवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीएड का पेपर देने जा रहे एक बाइक पर सवार चार युवकों को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे में घायल चौथे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे सदर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि घायल युवक सचिन पुत्र सियाराम निवासी लखेपुरा के मुताबिक चारों युवक एक ही बाइक पर मनिया से बीएड का पेपर देने के लिए धौलपुर आ रहे थे। पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सदर थाने के सामने स्थित आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में मौके पर हुई दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने उनकी पहचान न होने पर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे सीओ सिटी प्रवेंद्र ने बताया कि मौके से पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने में रखवा दिया है। टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई गई है। 

दो युवकों की हो गई पहचान  
सदर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे में मरने वालों में से दो की पहचान हो गई है। एक युवक पवन कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद भरतपुर है, वहीं दूसरा युवक संदीप पुत्र भजन सिंह गांव दाहिना, भरतपुर है। उन्होंने बताया कि तीसरे मृतक की पहचान की कोशिशें जारी हैं।  
विज्ञापन


भरतपुर निवासी युवक रहते थे किराए पर
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों का कहना है कि पवन और संदीप शहर के निजी कॉलेज में बीएड के छात्र थे। मनियां कस्बे में किराये का मकान लेकर रहते थे। गुरुवार सुबह चारों छात्रों का राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीएड का पेपर था। उसके लिए सभी एक ही बाइक पर सवार होकर मनियां से धौलपुर आ रहे थे।

आगरा जा रहा था ट्रक
सदर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रक ग्वालियर से आगरा जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही थाने की टीम एक्टिव हो गई। मौके से भागे ट्रक की तलाश में नाकाबंदी करा दी गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कंटेनर को मनियां के पास से जब्त कर लिया है। इसके चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें