फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेल सेवाएं रहेगी रद्द

Wed, 13 Dec 2023 09:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर सोमेश्वर-जवाली स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 618 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

विज्ञापन
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात रहेगा प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 15.15.23 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 16.12.23 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 14.12.23 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 15.12.23 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19411, साबरमती-दौलतपुर चौक रेलसेवा दिनांक 15.12.23 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-साबरमती रेलसेवा दिनांक 16.12.23 को रद्द रहेगी। 

विज्ञापन


रेगुलेट रेल सेवाएं 
गाड़ी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 15.12.23 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा जोधपुर-मारवाड़ जं. के मध्य 01 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी  संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 14.12.23 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा जवाली स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी। 

रीशड्यूल रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 14.12.23 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 05 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.12.23 को अहमदाबाद से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19031, अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेष एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.12.23 को अहमदाबाद से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें