Sirohi News: ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में विजेता ने कहा- मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। यहां की साफ-सफाई सीखने लायक है। मन को असीम शांति की अनुभूति हुई। आज समाज को आध्यात्मिक ज्ञान और योग की बहुत जरूरत है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की पत्नी डॉ. विजेता पेंढारकर शुक्रवार को सिरोही में ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन परिसर पहुंचीं। जहां उन्होंने संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दादी ने विजेता का शॉल पहनाकर और स्मृतिचिंहृ प्रदान कर सम्मान किया। साथ ही उन्हें ब्रह्माकुमारीज संस्थान के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विजेता ने कहा- मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। यहां की साफ-सफाई सीखने लायक है। मन को असीम शांति की अनुभूति हुई। आज समाज को आध्यात्मिक ज्ञान और योग की बहुत जरूरत है। योग से हमारा मन शक्तिशाली बनता है। संस्थान के कार्यकारी सचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि आपका बाबा के घर में स्वागत है। इस मौके पर शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके शिविका बहन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ग्राउंड में सबसे पहले करते हैं शिव बाबा का आहृान
कार्यक्रम में गुजरात नड़ियाड से आए बॉस्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक गोटे ने कहा कि जब भी ग्राउंड में खेलने के लिए उतरता हूं तो सबसे पहले परमपिता परमात्मा को याद करता हूं। शिव बाबा का आहृान करता हूं। मैं पिछले डेढ़ साल से संस्थान से जुड़कर राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कर रहा हूं। इससे काफी लाभ मिला है। अन्य लोगों को भी इसे अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।