फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की संपत्ति 2762 करोड़, बेटी की 197 करोड़

Thu, 14 Nov 2013 07:57 AM IST
समीर शर्मा/ब्यूरो, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में इन दिनों जमींदारा पार्टी की चर्चा चल रही हैं। इसके प्रत्याशी इसके नाम को सार्थक कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस पार्टी से मां और बेटी ने श्रीगंगानगर और संगरिया सीटों से नामांकन भरा है और इनके शपथ पत्र में जाहिर की गई संपत्ति से सभी हैरान हैं।

प्रत्याशी बिमला जिंदल और उनकी बेटी कामिनी जिंदल प्रदेश में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। बिमला जिंदल जमींदारा पार्टी के अध्यक्ष बीडी अग्रवाल की पत्नी हैं।

बिमला की संपत्ति 2762 करोड़ रुपए है, तो उनकी बेटी कामिनी के पास 197 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

कामिनी जयपुर में नियुक्त आईपीएस गगनदीप सिंगला की पत्नी हैं।

हम नाम ने किया नाक में दम
चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी क्या-क्या उपाय नहीं अपनाते। वे साम-दाम-दंड-भेद सभी तरह के दांव पेच अपनाकर जीत हासिल करना चाहते हैं। कुछ प्रत्याशी तो अपने नाम को ही जीत का उपाय मान रहे हैं।
विज्ञापन


इससे बड़े नेता थोड़े परेशान हैं कि कहीं नाम के फेर में वोट दूसरा न ले जाए। भीलवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रामपाल सोनी के सामने निर्दलीय उम्मीदवार उनके हमनाम रामपाल सोनी खड़े हैं।
विज्ञापन


यही नहीं, आसींद सीट से कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रत्याशियों के नाम रामलाल है। हमनाम की शिकायत की तो सुनवाई भी नहीं हो सकती और नही किसी और तरह का जतन काम आ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें