फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: केंद्र में BJP सरकार के 9 साल पूरे होने पर नरहड़ में कार्यक्रम, MP नरेंद्र कुमार रहे मौजूद

Sun, 11 Jun 2023 07:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं में भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान और वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सांसद नरेंद्र कुमार शामिल हुए। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
झुंझुनूं के नरहड़ गांव में कार्यक्रम का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र में भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर एक माह तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत झुंझुनूं के नरहड़ गांव में में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेन्द्र कुमार रहे। सांसद ने कार्यक्रम में मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिले। 

विज्ञापन


इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी 9 साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं नव मतदाताओं का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। 

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, पूर्व प्रधान सुनिता स्वामी, चिडावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, चिडावा नगर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें