फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: निजी अस्पताल की नर्स ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पुलिस कांस्टेबल पर लगाए शारीरिक शोषण के आरोप

Wed, 07 Sep 2022 11:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने पुलिस कांस्टेबल पर धोखा देने और शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई ने आरोपी कांस्टेबल और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल की नर्स ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। महिला ने एक कांस्टेबल पर शारीरिक शोषण करने और धोखा देने जैसा आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नर्स हनुमानगढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली थी। वह श्रीगंगानगर में एक नर्सिंग कॉलेज में काम कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कांस्टेबल प्रगटसिंह से उसकी दोस्ती हो गई। कांस्टेबल ने युवती को एक कमरा भी दिला दिया। उसने मकान मालिक को बताया कि युवती रिश्ते में उसकी बहन है। ऐसे में मकान मालिक ने भी उसकी बात मान ली और कमरा किराए पर दे दिया। 


लोगों का कहना है कि कांस्टेबल युवती से रोज मिलने आया करता था। मंगलवार को भी वह मिलने आया तो युवती फंदे पर लटकी मिली। उसने मकान मालिक को मौके पर बुलाया लेकिन इस दौरान प्रगटसिंह खुद फरार हो गया। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। युवती के भाई ने आरोपी कांस्टेबल और उसकी पत्नी पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने, अनैतिक संबंध और शारीरक शोषण के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ धन्नाराम कर रहे हैं। मकान मालिक का कहना है कि युवती ने इससे पहले नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें