फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने युवक को जड़ा थप्पड़, बाद में गले लगाया, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

Wed, 07 Sep 2022 11:55 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

बेनीवाल ने थप्पड़ मारने के बाद तुरंत डैमेज कंट्रोल किया। उन्होंने युवक को गले लगाया लेकिन सोशल मीडिया पर उनके थप्पड़ मारने का वीडियो पर वायरल हो गया। थप्पड़ मारने के कारण नागौर सांसद की लोग निंदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भीड़ में एक युवक को थपड़ मार दिया। बेनीवाल नागौर जिले के खरनाल में तेजादशमी के मेले में गए थे। इसी दौरान भीड़ में कई युवक सेल्फी ले रहे थे। जिसके चलते बेनीवाल नाराज हो गए। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि थप्पड़ मारने के तुरंत बाद हनुमान बेनीवाल ने डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की। उन्होंने युवक को गले लगाकर पुचकारा। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। बेनीवाल ने जिस युवक को थप्पड़ जड़ा, वह आरएलपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

 

थप्पड़ मारने को लेकर हनुमान बेनीवाल सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग थप्पड़ मारने का वीडियो शेयर कर हनुमान बेनीवाल पर कई टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि ये खुद को राजस्थान का मुख्यमंत्री बताते हैं लेकिन लोगों से ऐसा बर्ताव करते हैं। जिस युवक को रालोपा प्रमुख ने थप्पड़ मारा है, उसके साथ हेलिकॉप्टर में बैठने का फोटो भी वायरल हो रहा है।जिसपर भी यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि बाद में वोट की याद आने पर भक्त को हेलिकॉप्टर में बैठाकर राजी करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें