फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर जेल से दो कैदियों ने व्यापारी से मांगी रंगदारी, तलाशी में सिम और मोबाइल बरामद

Thu, 21 Apr 2022 02:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

रंगदारी की सूचना पर बीकानेर सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें कैदी के पास से मोबाइल और सिम मिले हैं।
विज्ञापन
बीकानेर सेंट्रल जेल में रंगदारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर सेंट्रल जेल से धमकी और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने जेल में सघन तलाशी अभियान चलाया। जिसके बाद जेल के अंदर कैदियों से मोबाइल और सिमकार्ड मिलें हैं।  

विज्ञापन

बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि सादुलशहर के एक ट्रांसपोर्टर नरेंद्र कुमार को धमकी दी गई थी, व्यापारी ने इस संबंध में सादुलशहर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई थी। सादुलशहर पुलिस की जांच में मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि यह मोबाइल नंबर बीकानेर जेल से ऑपरेट किया जा रहा हैं। जिसके बाद जेल में सर्च अभियान चलाया गया। तब जेल से दो सिम कार्ड और एक मोबाइल जब्त किया गया है।


बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि इस मामले में अब बंदी अजहरुदीन, दिनेश उर्फ फौजी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों ने ही सादुलशहर में व्यापारी को फोन करके धमकी दी थी। जिसकी जांच  पुलिस कर रही है। बता दें कि पिछले दिनों बीकानेर जेल के एक सुरक्षा प्रहरी को ही बंदियों तक मोबाइल पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें