भरतपुर के बाद राजसमंद में भी एक दलित की बिंदौली भारी पुलिस बल के बीच निकाली गई। इस दौरान चार थानों का पुलिस लाइन का पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मोगाना गांव में हरिराम बैरवा के बेटे की शादी का कार्यक्रम था। वर पक्ष ने बिंदौली के दौरान गांव के लोगों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका जताई थी। शिकायत के बाद नाथद्वारा एसडीएम अभिषेक गोयल सहित नाथद्वारा थाना, रेलमगरा थाना, खमनोर थाना, देलवाड़ा थाना और पुलिस लाइन का जाब्ता तैनात रहा। शाम को भारी पुलिस बल के साथ बिंदौली निकाली गई।
बता दें कि भरतपुर में भी ऊंच जाति के खौफ से दलित की बरात भारी सुरक्षा घेरे में निकाली गई। कुछ ऊंची जाति के लोग गांव में दलित दूल्हे की बरात निकलने का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद जिला कलेक्टर आलोक रंजन और जिला अधीक्षक श्याम सिंह भारी पुलिस बल के साथ रातभर गांव में तैनात रहे और दलित की बरात सुरक्षित गांव से निकलवाई।