मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत आम लोगों को आवासीय भूमि के पट्टे देने के कार्य को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। सरकार ने बिना पट्टे वाले घरों के नियमन में काफी रियायतें दी हैं, ताकि 15 जुलाई से शुरू हो रहे वार्डवार शिविरों में ज्यादा से ज्यादा पट्टे दिए जा सके। पहली बार इस अभियान में पट्टा जारी करने के लिए पूर्व की दरों से लगभग 85 प्रतिशत तक छूट दी गई है। निकायों के क्षेत्र में आ रही चारागाह और सिवायचक भूमि को निकायों को हस्तातंरित करने के निर्देश कलेक्टरों को दे दिए गए हैं, ताकि उस पर बसी आबादी के पट्टे जारी हो सके।
- Ashok Gehlot (@gehlotashok) 15 July 2022
- Ashok Gehlot (@gehlotashok) 15 July 2022