फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पुलिसकर्मियों ने रुकवाई गाड़ी, तलाशी में कुछ नहीं मिला तो कैटरिंग व्यापारी को बुरी तरह पीटा

Tue, 23 May 2023 08:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

राजसमंद में एक कैटरिंग व्यापारी के साथ शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस के आला अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले की कांकरोली पुलिस ने शनिवार रात सवा 11 बजे गश्त करते समय जेके सर्कल पर केटरिंग व्यापारी की गाड़ी रुकवा ली। इस दौरान तलाशी में गाड़ी से कुछ नहीं मिला तो पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करते हुए व्यापारी से सड़क पर मारपीट की। यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें पुलिसकर्मी बंदूक के बट से व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। व्यापारी का आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। पीड़ित ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।   

विज्ञापन


शिवांश नगर नई आबादी आसोटिया कांकरोली निवासी देवीलाल 35 पुत्र भंवरलाल गुर्जर ने बताया कि वह शादियों में कैटरिंग का काम करता है। शनिवार को नमाणा में एक शादी का कार्यक्रम था, जिसमें उसने कैटरिंग का ठेका लिया। रात 11 बजे वह घर से नमाणा जा रहा था, तभी जेके सर्कल पर पीछे से आ रही पुलिस की गाड़ी ने रुकने का इशारा तो उसने अपनी कार रोक ली।

3-4 पुलिस जवान गाली गलौज करते हुए आए और गाड़ी की तलाशी ली। कुछ नहीं में मिलने पर शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने उससे बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित व्यापारी ने घटना की शिकायत पुलिस के आलाअधिकारियों से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें