फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीमा की रकम लेने जीजा-साले ने कराई बाइक चोरी की झूठी रिपोर्ट, पुलिस ने पकड़ा, पांच बाइक भी बरामद

Mon, 27 Feb 2023 11:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में गिरफ्तार किए गए आरोपी जीजा-साले ने पावर बाइक चोरी का झूठा केस दर्ज कराय था। वे बीमा की रकम लेना चाहते थे। पुलिस जांच की तो दोनों शातिर चोर निकले, उनके पास से चोरी की अन्य बाइक भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में महंगी पावर बाइक को फाइनेंस पर खरीदकर बीमा क्लेम लेने के लिए जीजा-साले ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आना दूदू पुलिस ने इस झूठे मामले का खुलासा कर जीजा-साले बनवारी लाल रैगर (23) निवासी गणेश कॉलोनी और हंसराज रैगर (24) निवासी पडासौली थाना दूदू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की दो और तीन अन्य संदिग्ध बाइक भी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन

  
एसपी राजीव प्रचार ने बताया कि 8 जनवरी को बनवारी लाल ने दूदू पुलिया के पास राशन की दुकान के सामने से 4 जनवरी को बाइक चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाना दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि परिवादी बाबूलाल ने बाइक फाइनेंस पर ली थी, जिसकी एक भी किश्त उसने जमा नहीं की थी। उसने अपने साले हंसराज के साथ मिलकर महंगी पावर बाइक का बीमा क्लेम उठाने के लिए चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पावर बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाबूलाल का साला हंसराज उसे चला रहा था। सोमवार को पुलिस टीम ने दोनों को उसी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।  उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की एक बाइक के साथ तीन अन्य बाइक भी मिली हैं। पुलिस आरोपियों से वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें