फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इंस्टाग्राम पर बच्चों का अश्लील वीडियो डालने वाला गिरफ्तार, मोबाइल में मिली 50 से अधिक पोर्न क्लिप

Thu, 14 Apr 2022 05:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने खुलासा किया कि वह अश्लील वीडियो देखने का आदी है। 
विज्ञापन
चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर की भट्टाबस्ती थाना में पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील वीडियो डालता था। उसके मोबाइल में बच्चों के अश्लील वीडियो के 50 से अधिक क्लिपिंग मिली है।

विज्ञापन

एसएचओ हुकुम सिंह ने बताया कि आरोपी अकरम शेख पुत्र मोहम्मद ईशाक निवासी संजय नगर भट्टाबस्ती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को एनसीआरबी की टीम से एक रिपोर्ट मिली थी। रिपोर्ट में एक संदिग्ध का जिक्र था। जिसके मोबाइल नंबर और चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो और सीडी की जांच की गई।
 
पुलिस ने आरोपी के इंस्टाग्राम को खंगाला तो उसकी आईडी पर छोटे बच्चों के कई अश्लील क्लिप मिले। शिकायत आने के बाद एनसीआरबी को इसकी रिपोर्ट दी। पुलिस ने दबिश देकर बुधवार की रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अश्लील वीडियो देखने का आदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें