फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Mahakhel: वर्चुअली शामिल होकर कबड्डी का मुकाबला देखेंगे पीएम, तिरंगा लेकर विमान से छलांग लगाएंगे जांबाज

Sun, 05 Feb 2023 10:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आज 'जयपुर महाखेल' का समापन समारोह चित्रकूट स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे से होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली शामिल होकर कबड्डी फाइनल समारोह का उद्घाटन कर मुकाबला देखेंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज जयपुर के चित्रकूट स्टेडियम में जयपुर महाखेल का फाइनल मुकाबला और समापन समारोह होगा। जिसमें वर्चुअली जुड़कर पीएम मोदी उद्बोधन देंगे और मैच भी देखेंगे। समापन समारोह में भारतीय वायु सेना के कमांडोज हवाई जहाज से तिरंगे के साथ छलांग लगाकर स्टेडियम में उतरेंगे। साथ ही पैरा मोटरिंग, मार्शल आर्ट और केन्द्र सरकार की जन कल्याण की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश के बडे़ नेता और नामचीन खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और बीजेपी नेता लोगों के साथ चित्रकूट स्टेडियम पर रहेंगे
जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में चित्रकूट स्टेडियम में  दोपहर 12:30 बजे से जयपुर महा खेल का समापन समारोह शुरू होगा। फाइनल मुकाबले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ ही खिलाड़ी और आम जनता भी मौजूद रहेगी। 

630 टीमों ने हिस्सा लिया, छह हजार खिलाड़ी शामिल हुए
सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 15 जनवरी 2023 से जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में जयपुर महाखेल की शुरुआत की थी, जिसमें 630 टीमों ने हिस्सा लिया है। कोटपूतली, बानसूर, जमवारामगढ, झोटवाड़ा, विराट नगर, आमेर, शाहपुरा और फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के 32 खेल मैदानों पर 512 पुरुषों और 128 महिलाओं की टीमों ने खेल में हिस्सा लिया। करीब छह हजार खिलाड़ी इसमें शामिल हुए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में विजेता रहने वाली महिला-पुरूष टीमों को 21000 रुपये, रनर-अप टीमों को 11000 रुपये, लोकसभा स्तर पर महिला और पुरूष विजेता टीमों को 51000 रुपये, रनर-अप टीम को 31000 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राजस्थान कबड्डी फेडरेशन भी जयपुर महाखेल के 20 सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों को स्पेशल ट्रेनिंग देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें