फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्यपाल मिश्र ने जयपुर मैराथन का किया शुभारंभ, 'स्वच्छ जयपुर, स्वस्थ जयपुर' का किया आह्वान

Sun, 05 Feb 2023 09:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

जयपुर मैराथन के 14वें संस्करण को लेकर सुबह से ही लोगों में विशेष जोश और उत्साह दिखाई दिया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने धावकों को बधाई व शुभकामनाएं देकर मैराथन का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
जयपुर मैराथन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को रामनिवास बाग से जयपुर मैराथन के 14 वें संस्करण का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर 'स्वच्छ जयपुर, स्वस्थ जयपुर' का नारा देते हुए कहा कि 'फिट इंडिया' अभियान को ऐसे मैराथन आयोजन ही आगे बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ही स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए हम अग्रसर हो सकते हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल मिश्र ने मैराथन में भाग लेने वाले देश-विदेश के धावकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं भी दीं। संस्कृति युवा संस्था के आयोजित इस मैराथन में राज्यपाल मिश्र के अलावा सांसद रामचरण बोहरा, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और रणविजय, मैराथन के आयोजक  संस्कृति युवा संस्थान के पंडित सुरेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य जन भी सम्मिलित हुए।

मैराथन के लिए सुबह से ही लोगों में विशेष जोश और उत्साह दिखाई दे रहा था। बहुत से लोगों ने मैराथन में पगड़ी पहनकर भी दौड़ लगाई। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भी इसमें भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें