फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस सचिव धीरज बोले- धार्मिक मंच से राजनीतिक रोटी सेककर चले गए PM मोदी, गुर्जर समाज के हाथ खाली

Sat, 28 Jan 2023 03:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा- पीएम मोदी देवनारायण भगवान की भूमि भीलवाड़ा के मालासेरी डूंगरी पर लगे धार्मिक मंच पर अपनी राजनीतिक रोटी सेककर चले गए और गुर्जर समाज के हाथ खाली रह गए।
विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, राजस्थान बीज निगम के अध्यक्ष और भीलवाड़ा के जहाजपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे धीरज गुर्जर ने कहा है कि शनिवार को भगवान श्री देवनारायण जी की  1111वीं जयंती और प्राकट्य महोत्सव पर पीएम मोदी, केंद्र सरकार और बीजेपी ने गुर्जर समाज के साथ बड़ा धोखा और छलावा कर दिया।

विज्ञापन


9वीं अनुसूची में गुर्जर आरक्षण को शामिल करने, गुर्जर रेजीमेंट की प्रमुख मांगें अधूरी
धीरज गुर्जर ने ट्वीट कर कहा-  प्रधानमंत्री के देव भूमि आगमन पर लाखों गुर्जर भाईयों को गुर्जर आरक्षण की मांग पर 9वीं अनुसूची की मुहर लगने और गुर्जर रेजीमेंट की घोषणा की मंशा थी, लेकिन इन पर कुछ नहीं हुआ। पीएम की सभा चुनावी सभा होकर रह गई और कौम फिर एक बार खाली हाथ रह गई।

विज्ञापन


बीजेपी के लोगों ने माहौल बनाया था-पीएम मोदी बड़ी घोषणा करेंगे
अमर उजाला से बातचीत में धीरज गुर्जर ने कहा- पूरे राजस्थान के गुर्जर समाज में बीजेपी के लोगों ने माहौल बनाया था कि पीएम नरेंद्र मोदी मालासेरी डूंगरी के मंच से गुर्जर समाज के लिए बड़ी घोषणा करेंगे। पूरे देश के गुर्जर समाज को उम्मीद थी कि हमारी वर्षों से चली आ रही मांगें पूरी होंगी। 
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने 9वीं अनुसूची में गुर्जर आरक्षण को शामिल करने की सिफारिश केंद्र की मोदी सरकार को भेज रखी है। गुर्जर रेजीमेंट की मांग स्वर्गीय राजेश पायलट और कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला समेत गुर्जर समाज के नेता बरसों से करते आए हैं। इन दोनों मांगों के पूरी होने का पूरा भरोसा गुर्जर समाज को था। लेकिन धार्मिक-आध्यात्मिक मंच से राजनीतिक लोक लुभावन भाषण देकर मोदी सरकार ने गुर्जर समाज के साथ छलावा किया है और हमारी झोली को खाली रखा है। धीरज गुर्जर ने कहा- बातें और झांसे बीजेपी की पहचान बन गया है। गुर्जरों को धोखा देना इनकी आदत में शुमार हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें