फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पीएम मोदी बीकानेर आएंगे, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में हो सकता है दौरा, यहां करेंगे सभा

Fri, 07 Apr 2023 06:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर बीकानेर आ सकते है। जिला प्रशासन को पीएम के दौरे को लेकर संकेत मिले हैं। पीएम का ये दौरा अप्रैल के आखिरी हफ्ते में हो सकता है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फिर राजस्थान आ सकते हैं, पीएम मोदी इस बार प्रदेश के बीकानेर जिले के दौरे पर आएंगे। हालांकि, मोदी के दौरे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, जल्द ही उनके दौरे को लेकर घोषणा की जा सकती है। पीएम मोदी के दौरे का संभावित कार्यक्रम अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रह सकता है।   

विज्ञापन


पीएम मोदी के दौरे को लेकर बीकानेर जिला प्रशासन को संकेत मिले हैं। ऐसे में प्रशासन ने पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीएम के दौरे के दौरान बीकानेर से सटे छत्तरगढ़ में उनकी एक बड़ी सभा हो सकती है। इसके अलावा पीएम मोदी जामनगर लुधियाना ग्रीन कोरिडोर का लोकार्पण भी कर सकते हैं। 

बतादें कि इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा की कोशिश है कि वह कांग्रेस को हराकर प्रदेश की सत्ता में वापसी करे। पीएम मोदी के इस दौरे को चुनावी दौरा भी कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें