इस महाराजा के फरमान के बाद लोगों को बदलना पड़ा नाम

अमर उजाला

Sat, 8 April 2023

Image Credit : अमर उजाला

रियासतकाल में राजा अपनी साम्राज्य चलाने की कुशलता के लिए जाने जाते तो थे 

Image Credit : सोशल मीडिया

कुछ महाराजा ऐसे भी थे जो अपने सख्त रवैए तो कुछ अपनी उदारता के लिए जाने जाते थे

Image Credit : सोशल मीडिया

लबें समय बाद आज भी इन राजा-महाराजाओं के किस्से लोगों के बीच चर्चा का कारण बने रहते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह भी इनमें से एक हैं। महाराजा गंगा सिंह अपनी उदारता के लिए ही नहीं, सख्त फरमानों के लिए भी चर्चा में रहते थे 

Video Credit : अमर उजाला

उनके कुछ आदेश या फरमान आज भी लोगों के बीच किस्से और कहानियों के जरिए चर्चा में रहते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि तत्कालीन महाराजा गंगा सिंह गलत कार्य करने वालों पर जितना सख्त थे, उतना ही अपनी प्रजा के लिए नरम दिल रखते थे 

Image Credit : सोशल मीडिया

अपने शासनकाल में उन्होंने स्कूल, औषधालय, गौशालाएं, कुएं, बावड़ी, जोहड़, धर्मशालाएं और मंदिरों का युद्ध स्तर पर निर्माण कराया था

Image Credit : अमर उजाला

लेकिन, उनका एक अजीबोगरीब फरमान आज भी चर्चा में रहता है। इतिहासकार बताते हैं कि महाराजा गंगा सिंह को अपने नाम से बड़ा लगाव था

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने एक फरमान जारी किया जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया, अपने फरमान में उन्होंने कहा कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चे का नाम गंगा सिंह यानी महाराजा के नाम पर नहीं रख सकता 

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, साल 1933- 34 में श्याम सिंह निर्माण का पुत्र गंगा सिंह रतन नगर स्कूल में पढ़ता था। उस समय स्कूल के हेडमास्टर को मासिक रिपोर्ट शिक्षा विभाग बीकानेर को भेजनी पड़ती थी

Image Credit : अमर उजाला

रिपोर्ट की जांच करते समय तत्कालीन महाराजा गंगा सिंह के कर्मचारी की नजर एक छात्र के नाम पर पड़ी, जिसका नाम गंगा सिंह था

Image Credit : सोशल मीडिया

कर्मचारी ने महाराजा को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने एक फरमान जारी कर दिया। इसमें लिखा था कि बीकानेर रियासत में कोई भी माता-पिता अपने बच्चे का नाम गंगा सिंह नहीं रख सकता

Image Credit : सोशल मीडिया

महाराजा के इस फरमान के बाद कई माता-पिता को अपने बच्चों के नाम बदलने पड़ गए थे 

Image Credit : अमर उजाला

Akanksha dubey ने आखिरी बार 25 मार्च को किया समर सिंह को कॉल, हुई ये बात

सोशल मीडिया
Read Now