फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में ट्रक में घुसी पिकअप, गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे 1 दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

Wed, 02 Aug 2023 08:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पिकअप गाड़ी से गोवर्धन की परिक्रमा करके लौट रहे शिवपुरी के एक दर्जन लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


घटना में घायल हुए सभी लोग मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं। जो पिकअप से गोवर्धन की परिक्रमा कर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे में 12 लोगों के गंभीर घायल होने के साथ ही 6 बच्चों को चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजेश जादौन ने बताया कि सभी गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। 

घायलों के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि शिवपुरी के रहने वाले सभी लोग पिकअप गाड़ी से गोवर्धन की परिक्रमा करके लौट रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी पिकअप घुस गई। हादसे के वक्त पिकअप में 22 यात्री सवार थे। जिनमें से एक दर्जन लोगों को रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह हुए गंभीर घायल
हादसे में राजबाई (55) पत्नी बद्री प्रसाद, बद्री प्रसाद (60) पुत्र भंवर सिंह, पवन (35) पुत्र हरबीर, उषा (42) पत्नी साहब सिंह, बंटी (30) पुत्र रामकिशन, शोभा (40) पत्नी देवनारायण, उदयभान (25) पुत्र साहब सिंह, रेखा (25) पत्नी बंटी, शिवानी (8) पुत्री बंटी, कमरबाई (60) पत्नी कोमल, भावना (25) पुत्री रामकिशन और राजकुमारी (50) पत्नी रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें