बार्डर पर तैनात है पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
भरतपुर जिले की सीमा से सटे हरियाणा में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए भरतपुर की 4 तहसीलों में नेटबंदी 3 अगस्त सुबह 6 बजे तक बढ़ा दी गई है। 1 अगस्त को सीकरी, पहाड़ी, कामां, नगर, जुरहरा सहित पूरे मेवात इलाके में नेटबंदी शुरू हुई थी।
हिंसा का असर भरतपुर में न पड़े इसके लिए भरतपुर हरियाणा बॉर्डर पर फोर्स तैनात की गई है। हर आने जाने वाले वाहन को चेक किया जा रहा है। जिससे जिले में भारी संख्या में भीड़ प्रवेश न कर सके।
संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने नेटबंदी बढ़ाने के आदेश जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा में हो रही हिंसा को देखते हुए पहाड़ी, कामां, नगर और सीकरी में 2G, 3G, 4G, 5G सेवाओं को 1 अगस्त से 2 अगस्त सुबह 6 बजे तक निलंबित किया गया था। बुधवार को इसे बढ़ाते हुए गुरुवार सुबह छह बजे तक कर दिया गया है।
31 जुलाई को हरियाणा नूंह मेवात में ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा निकाले जाने के दौरान खंडेला मोड़ पर धार्मिक यात्रा में पथराव और आगजनी की घटना की गई। 1 अगस्त को भी गुरुग्राम सेक्टर 66 में भी आगजनी की घटना हुई। इन घटनाओं को देखते हुए भरतपुर के मेवात इलाके में नोटबंदी की गई है।