करौली जिले के श्रीमहावीरजी थाना इलाके के पटौदा गांव के पास दूध की पिकअप गाड़ी ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक ने व्यक्ति को 60 फीट तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पाटोदा गांव के पास श्रीमहावीरजी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश देर जाम खुलवाया।
मृतक के भाई ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे दोनों श्यामनगर से पटोदा की तरफ घूमने जा रहे थे। इस दौरान खेड़ा की तरफ से आ रहे एक दूध की पिकअप ने आगे चल रहे भाई को टक्कर मार दी। जिससे वह पिकअप के आगे बोनट में फस गए। पिकअप चालक उसे 60 फीट तक घसीटा हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया। वहीं, पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।