फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: बस स्टैंड में भेष बदलकर पैसे वसूली कर रहा युवक किन्नरों के हत्थे चढ़ा, जमकर हुई पिटाई

Fri, 03 Mar 2023 09:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

 हनुमानगढ़ के बस स्टैंड पर नकली किन्नर बधाई मांगते दिखा। इसके बाद किन्नर समाज के लोग सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए और 'नकली किन्नर' की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
नकली किन्नर की पिटाई - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बधाई लेकर आशीर्वाद देने वाली किन्नरों की रीत लोगों के नजरों में बड़े ही सम्मान की हुआ करती थी। अब किन्नरों ने ही इस रीत को पीछे छोड़ते हुए बधाई के नाम पर हर जगह पैसे की वसूली शुरू कर दी है। अब यही वसूली किन्नर समाज पर भारी पड़ रही है। कुछ शातिर सार्वजनिक स्थानों में किन्नर का भेष रख कर पैसों की वसूली कर रहे हैं, जिसका नुकसान किन्नर समाज को हो रहा है। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के हनुमानगढ़ के देखने को मिली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ के बस स्टैंड पर नकली किन्नर बधाई मांगते दिखा। यहां आए दिन किन्नर बनकर कुछ लोग बधाई मांगने पहुंच जाते हैं। हनुमानगढ़ में बस स्टेशन पर ऐसे ही एक व्यक्ति को लोगों को पकड़ लिया, जो किन्नर बनकर बधाई मांग रहा था। सूचना के बाद किन्नर मौके पर पहुंचे और 'नकली किन्नर' को पीट दिया। इसी के साथ चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसी हरकत की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बदनाम हो रहा किन्नर समुदाय
किन्नर समाज का कहना है कि पूर्व में भी कई बार कुछ लोगों को पकड़ा गया था। यह लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। किन्नर समाज की नगीना बाई, छन्नो बाई का कहना है कि इन 'नकली किन्नरों' के द्वारा जो हरकत की जाती हैं, उससे पूरा किन्नर समुदाय बदनाम होता है। ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। ये लोग नहीं मानते हैं। न तो इन्हें कोई पुलिस का खौफ है, न हमारे किन्नर समुदाय का डर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें