फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMB Hospital: मरीज के मौत के बाद परिजनों का हंगामा, डॉक्टर के साथ अभद्रता और मारपीट का प्रयास 

Fri, 22 Apr 2022 08:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

प्रदेश में डॉक्टरों पर हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता कर मारपीट का प्रयास किया। डॉक्टरों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विरोध में उतरा स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में शुक्रवार को हंगामा हो गया। ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ अभद्रता की। साथ ही उसके साथ मारपीट करने का प्रयास भी किया। घटना के बाद डॉक्टर लामबंद हो गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवक का ट्रामा सेंटर के आईसीयू में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। आईसीयू में महिला रेजिडेंट उसे सीपीआर देकर बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मरीज के परिजन आईसीयू में घुस आए। अंदर आते ही उन्होंने रेजिडेंट के साथ अभद्रता और मारपीट करने का प्रयास किया।  

महिला रेजिडेंट डॉक्टर नेहा चाहर ने बताया कि मरीज को तीन दिन पहले गंभीर हालत में पीबीएम के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने मेरे साथ अभद्रता शुरू कर दी और मुझे मारने के लिए दौड़े। मैंने नर्सिंग स्टाफ के लिए बनाए गए रेस्ट रूम में छिपकर जान बचाई। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी रेजिडेंट डॉक्टरों को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर डॉक्टर को बचाया। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महिपाल  ने बताया कि आए दिन डॉक्टरों के साथ मरीज के परिजन मारपीट करते हैं। ऐसे हालात से निपटने के लिए अस्पताल में पर्याप्त संख्या में गार्ड भी नही लगाए जाते हैं। उन्होंने डॉक्टरों को सुरक्षा देने की मांग की है। मामले को लेकर पीबीएम अधीक्षक को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें