फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident:  बरात से वापस लौट रही कार पलटी, पिता और नौ साल के बेटे की मौत, साला गंभीर घायल 

Fri, 22 Apr 2022 06:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू-भालेरी मार्ग पर हुए हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। नौ साल का वंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे में बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू-भालेरी मार्ग पर शुक्रवार सुबह चचेरे भाई की बरात से वापस घर लौट रहे युवक की कार पलट गई। हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों को राजकीय राजकीय डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


भालेरी थाना के एएसआई भंवरलाल ने बताया कि भालेरी निवासी नरेंद्र सिंह के चचेरे भाई की गुरुवार को सांखू फोर्ट गांव के पास स्थित खेड़ी में बारात गई थी। वह सुबह बारात से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चूरू-भालेरी मार्ग पर कार संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। हादसे में कार में सवार नरेंद्र सिंह (40), बेटा वंश (9) की दर्दनाक मौत हो गई। 

साथ ही कार में सवार मृतक का साला कुंदनसिंह (32) घायल हो गया। हादसे के बाद अस्पातल में गांव और परिवार के लोगों की भीड़ लग गई। अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस घर में कल तक मंगलगीत गाए जा रहे थे वहां अब मातम फैल गया हुआ है। परिवार के लोगों ने बताया कि वंश माता-पिता का इकलौती बेटा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें