फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को एक होना होगा, तब साकार होगी हिंदू राष्ट्र की संकल्पना

Thu, 23 Mar 2023 11:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उदयपुर में धर्म सभा में कहा-  हिंदुओं को जातियों में बंटना बंद करना होगा। सभी एक होना होगा। भले ही जातियां अनेक हों, लेकिन हम सब हिंदू एक हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब जातियों में बंटा हिंदू समाज एक हो जाएगा, उस दिन भारत स्वतः हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। इसके लिए हम सभी को साथ बैठना होगा और एक-दूसरे का सुख-दुख बांटना होगा। 'हिंदवः सोदरा सर्वे' का मंत्र अपनाना होगा। 

विज्ञापन


ये बातें बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं। वे गुरुवार को उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजन धम सभा को संबोधित कर रहे थे। इस धर्म सभा का आयोजन भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति और उदयपुर नगर निगम की ओर से किया गया था। इस धर्म सभा में  पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अलावा प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पंडित देवकीनंदन ठाकुर और पंच अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज भी मौजद रहे।  तीनों संतों ने समाज को संगठित होने, जाति-पाति खत्म करने, सनातन परंपराओं का पालन करने, रोज मंदिर जाने और हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया। 

शपथ लीजिए, हम हिंदू हैं, जातियों में नहीं बंटेंगे- पं. धीरेंद्र शास्त्री  
बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्म सभा में कहा-  हिंदुओं को जातियों में बंटना बंद करना होगा। सभी एक होना होगा। भले ही जातियां अनेक हों, लेकिन हम सब हिंदू एक हैं। उन्होंने धर्म सभा में मौजूद लोगों को दोनों हाथ उठवाकर भगवान श्री सीताराम और हनुमान जी की शपथ दिलवाई कि हम हिंदू एक हैं, जाति में नहीं बंटेंगे, राम-कृष्ण का विरोध करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे, हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं होने तक चैन से नहीं बैठेंगे। 
विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा-  राजस्थान की की माताएं-बहनें ही नहीं, अश्व चेतक और गज रामप्रसाद भी वीर हैं। महारानी हाड़ी रानी धन्य हैं, जिन्होंने सोचा कि यदि उनके पति का चित्त उनमें लगा रहा तो युद्ध कैसे जीतेंगे। यह सोचकर उन्होंने अपना सिर काटकर निशानी के रूप में भेज दिया। यह वह शौर्य भूमि है जहां माताओं-बहनों ने अग्नि स्नान किया है। 

उन्होंने कहा- हिंदू राष्ट्र का संकल्प मेवाड़ से जाग्रत हुआ है। मेवाड़ में बप्पारावल हुए जिन्होंने 60 हजार की सेना को ईरान तक खदेड़ दिया। अब जिन लोगों को भारत से डर लगता है, जो देश के भीतर रहकर देशविरोधी गतिविधियां करते हैं, उन्हें बाहर भेजना है। 

कन्हैयालाल के हत्यारों को अब तक सजा क्यों नहीं हो सकी - ठाकुर 
धर्मसभा में प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पंडित देवकीनंदन ठाकुर ने राजस्थान की वीर भूमि और भक्तिमती मीरा को नमन करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप की धरती पर कन्हैयालाल जैसे गरीब का गला रेत दिया जाता है। शैतानी तालिबानी मानसिकता यहां तक कैसे पहुंची, इस पर विचार करना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक कन्हैया के हत्यारों को सजा क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति किसी को मारती नहीं, लेकिन कोई उस पर प्रहार करे तो वह उसे स्वीकार नहीं करती।

पंडित देवकीनंदन ने कहा- सनातनी बच्चा सनातनी परिवार से ही विवाह करे, इसके लिए सरकार कानून पास करे। जनसंख्या नियंत्रण कानून हम दो हमारे दो को सभी पर लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आलस्य हिंदुत्व की दुर्दशा का कारण है, इसलिए  हिंदुत्व को आज जगाने का प्रयास करना पड़ रहा है। उन्होंने लव जिहाद को धर्म परिवर्तन का जरिया बताते हुए देश के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद न घर में होना चाहिए, न गली में न अपने शहर में। भारत सरकार इस पर सख्त कानून बनाए।

शाम 7 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करे हिंदू: उत्तम स्वामी 
पंच अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म मूल से निकला है, इसका कभी अंत नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए सामाजिक समरसता को सशक्त करना होगा। हर हिंदू नियमित शाम 7 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार से लेकर आज के जिला प्रचारक तक का जीवन तपस्वी और त्यागमय होता है। उन्होंने समाज से इन राष्ट्रतपस्वियों के सहयोग का भी आह्वान किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें