फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: पाली में की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश, ट्रैक पर रखे गए थे सीमेंट स्लैब

Mon, 26 Aug 2024 08:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली जिले के सुमेरपुर में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश की गई। ट्रेन के इंजन ने स्लैब को टक्कर मारी, जिससे ट्रेन को आठ मिनट तक रोकना पड़ा, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह पाली के सुमेरपुर जवाई बांध रेलवे स्टेशन के नजदीक अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश की गई। इस मामले में राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिसके अनुसार पाली जिले में अहमदाबाद से आने वाली वंदेभारत ट्रेन एक सीमेंट स्लैब से टकरा गई। कुछ असामाजिक तत्वों रेलवे ट्रैक पर कंकरीट के ब्लॉक रखे हुए थे। राठौड़ ने जोधपुर और अजमेर रेल मंडल के आला अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ताकर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

इस मामले में उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन के इंजन के कैटल गार्ड ने सीमेंट स्लैब को टक्कर मारी, जिससे ट्रेन को आठ मिनट तक रोकना पड़ा। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। वहीं, सुमेरपुर पुलिस थाने के एएसआई श्याम सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात जवई और बिरोलिया के बीच हुई। एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। मामले की जांच जारी है और दोषियों का पता लगाने के लिए  जांच की जा रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कुछ लोग राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर केंद्र की मोदी सरकार की छवि को धूमिल करने का षडयंत्र रच रहे हैं। रेलवे के सजग कर्मचारियों की बदौलत बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें