फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे महाकाल के दरबार, पत्नी संग किए बाबा के दर्शन

Mon, 26 Aug 2024 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्निक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन-पूजन किए। पूजन पुजारी राजेश शर्मा व पुजारी आकश शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
विज्ञापन
महाकाल का पूजन करने पहुंचे राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध महाकाल के दरबार में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शीश नवाया। उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन किया। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्निक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन-पूजन किए। पूजन पुजारी राजेश शर्मा व पुजारी आकश शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया।

उज्जैन नगर पालिक निगम अध्यक्ष कलावती यादव, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़  द्वारा द्वारा मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर, उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव आदि भी साथ मे उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री जाधव ने की भस्म आरती

विज्ञापन

भादो मास के पहले सोमवार को आज विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव परिवार समेत शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार पहुंचकर दर्शन किए और नंदी हॉल से भस्म आरती देखी। इसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इस दौरान उनकी पत्नी राजश्री जाधव और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें