फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: राजपूत समाज के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जोराराम, कहा- मोदीजी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्

Sat, 08 Jun 2024 05:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

शहर की इंद्रा कॉलोनी में आयोजित राजपूत समाज के एक कार्यक्रम में पहुंचे सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने लोकसभा चुनावों में पार्टी को कम सीटें मिलने पर कहा कि कोई कमी रह गई होगी, इसलिए जनता का आशीर्वाद कम मिला, अगले चुनावों में फिर से मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सुमेरपुर से विधायक और पशुपालन व डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की। इंद्रा कॉलोनी स्थित किसान केसरी गार्डन में आयोजित राजपूत समाज के कार्यक्रम में पहुंचे कुमावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह गर्व की बात है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक एक विकसित देश बनेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने अच्छा काम किया और चुनाव में किए गए 42 प्रतिशत वादे पूरे किए। उन्होंने बताया कि राज्य को विकसित बनाने की दिशा में सरकार अग्रसर है। भाजपा द्वारा चुनाव में पूरी ताकत लगाने के बावजूद कम सीटें मिलने पर उन्होंने स्वीकार किया कि कहीं न कहीं कुछ कमी रह गई होगी, जिसके कारण जनता का समर्थन कम मिला। 

अयोध्या में पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमावत ने कहा कि भाजपा ने वहां बेहतर काम किया लेकिन हार-जीत लगी रहती है। यह अयोध्यावासियों को सोचना चाहिए कि उनके लिए बेहतर काम कौन कर सकता है। जब उन्हें अहसास होगा कि भाजपा को नहीं जिताकर उन्होंने खुद का नुकसान किया है, तो वे फिर से भाजपा को जिताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें