किशनगढ़ फायरिंग रेंज में ब्लास्ट
- फोटो : Social Media
भारत-पाकिस्तान सीमा पर किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को हादसा हो गया। बम फटने से एक युवक के हाथ का एक पंजा उड़ गया। गंभीर हालत में युवक को रामगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक इलाज देकर जोधपुर रेफर कर दिया गया।
जैसलमेर पुलिस के अनुसार किशनगढ़ के रहने वाले पीराने खान अपने मामा के साथ किशनगढ़ फील्ड में बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान उसे बम जैसी चीज मिली। जैसे ही उसने उसे हाथ में उठाया तो तेज धमाके के साथ बम फट गया। विस्फोट में उसके हाथ का एक पंजा उड़ गया। गंभीर हालत में उसे जोधपुर रेफर किया गया है।