फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: जोधपुर में खाई में गिरी कार, मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक की मौत

Mon, 04 Apr 2022 01:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में सुबह करीब छह बजे एक कार खाई में गिर गई। कार में सिलेंडर रखे होने के कारण एक के बाद एक कई धमाके हुए। इससे कार के चित्थड़े उड़ गए। हादसे में एक की मौत भी हो गई है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद खाई में पड़ी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में सोमवार की सुबह एक कार रणकपुर घाटे में गिर गई। जिससे कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सायरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणी सिंह जसोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे रुपल माता का दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान सुबह छह बजे कार खाई में गिर गई। कार में सिलेंडर रखे हुए थे। जिससे एक के बाद एक कई धमाके हुए और कार के चित्थड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से निकाला। वहीं हादसा इतना भयानक था कि कार में चेचिस के अलावा कुछ बचा नहीं है। कार के चारों टायर पिघल गए। 


सायरा थानाधिकारी उम्मेदिलाल ने बताया कि सुबह पांच बजे से साढ़े छह बजे के बीच एक इनोवा कार सादड़ी से सायरा की तरफ जा रही थी, जो झाला छतरी से पहले विकट मोड़ पर 100 से 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणी सिंह जसोल सिंह जिंदा जल गए। वन विभाग के झाला छतरी के निकट तैनात गार्ड ने कार को खाई में गिरते देखा। उसने वनपाल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया और शव को कार से निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

करणीसिंह जसोल का पूर्व मंत्री जसवंत सिंह जसोल के परिवार से संबंध था। करणी सिंह देश-विदेश में ट्रस्ट के कार्य से जुड़े हुए थे। वे पुरातत्व और हेरिटेज के अच्छे जानकार थे। वे मारवाड़ की पुरासंपदाओं के संरक्षण से जुड़े कार्यों से जुड़े रहते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें