फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Sariska: देर रात दूर से दिखाई दीं आग की लपटें, जयपुर-दौसा से बुलाई टीमें, 150 कर्मचारी काबू पाने में जुटे

Mon, 04 Apr 2022 01:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

चार दिन बाद सरिस्का में एक बार फिर आग भड़क गई है। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि शाम तक इस पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
देर रात दूर से दिखाई दीं आग की लपटें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरिस्का के जंगल में चार दिन बाद दोबारा आग भड़क गई है। इससे वन्य जीव एक बार फिर खतरे में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार आग जहाज भैंसोटा जंगल के करीब लगी है। इससे पहले यह बालेटा रूंध के आसपास लगी थी। इस दौरान करीब 20 किमी का इलाका आग की चपेट में आ गया था।  

विज्ञापन


सरिस्का के जंगल में आग दोबारा भड़की आग की लपटें रविवार देर रात दूर से दिखाई दे रहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए अलवर के अलावा जयपुर और दौसा से टीम को भी बुलाया लिया गया है। अब तक दो किमी का जंगली इलाके में आग फैल चुकी है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के करीब बाघ भी मौजूद हैं।

अभी हेलिकॉप्टर नहीं बुला रहे
बता दें कि करीब चार दिन पहले ही सरिस्का के जंगल में आग लगी थी। इस पर काबू पाने के लिए वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई थी। अभी जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए 150 से ज्यादा कर्मचारी लगे हुए हैं। अगर आग काबू में नहीं आती है तो और कर्मचारियों को भी बुलाया जाएगा। वन अधिकारियों का दावा है कि आग पर शाम तक काबू पा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...

Fire in Sariska: 700 हेक्टेयर का इलाका तबाह, लापरवाही से 90 घंटे जला जंगल, जानिए कब क्या हुआ
https://www.amarujala.com/rajasthan/rajasthan-news-full-details-of-fire-in-sariska-tiger-reserve?pageId=1
विज्ञापन


Fire in Forest: देश में तीन दिन में 16840 आगजनी की घटनाएं, आखिर क्यों धधक रहे जंगल?

https://www.amarujala.com/india-news/fire-in-forest-16840-forest-fire-incidents-recorded-in-three-days-in-india

तस्वीरों में देश के धधकते जंगल : सात दिन में आगजनी की 60 हजार से ज्यादा घटनाएं, पांच राज्यों के बड़े जंगल ज्यादा प्रभावित
https://www.amarujala.com/photo-gallery/india-news/fire-in-forest-more-than-60000-forest-fire-incidents-recorded-in-7-days-these-5-states-big-forests-are-more-affected

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें