पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त कार।
- फोटो : सोशल मीडिया
सिरोही जिले के आबूरोड रीको थानांतर्गत अंबाजी मार्ग स्थित सीमावर्ती छापरी चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। इनोवा कार में छिपाकर राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 71 बोतलें गुजरात ले जाईं जा रहीं थी। पुलिस ने कार और शराब जब्त कर 1 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार आबूरोड रीको थाना अधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में हेड कांस्टेबल केसाराम, कांस्टेबल सरूपसिंह और शंभूसिंह की टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान आबूरोड की ओर से आ रही एक गुजरात पासिंग ईनोबा कार जीजे 0118 एबी 5354 को रुकवाकर तलाशी ली गई।
तलाशी में कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 71 बोतलें मिलीं। इस पर पुलिस टीम ने शराब और कार को जब्त कर नौसरा की ढाणी जिला जालौर निवासी शंकर पुत्र नरसा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई है।