नागौर श्री बालाजी थाना क्षेत्र के जोधियासी ग्राम पंचायत के युवकों के डीजे की धुन पर नंगी तलवार पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद जोधियासी परेवा चाहु तीतरी ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
शिकायत में बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले जोधियासी परेवा चाहु तितरी गांव में लगातार बकरे चोरी होने की वारदात हो रही थी। 10 सितंबर को ग्राम परेवा के घमंड दास रामलाल तोताराम निंबाराम के घर से बकरे चोरी कर ले गए। जब बकरा नहीं मिला तो थाने में शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाद में छोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी ने फोन कर शिकायत करने वाले को धमकी दी।
`
वहीं शराब पार्टी का आयोजन कर शिकायतकर्ता के घर के सामने डीजे बजा कर जुलूस निकाला। इसके साथ ही नंगी तलवारे लहराते हुए हवाई फायरिंग की। परेवा तीतरी जोधियासी हुए चाऊ के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।