फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नाहरगढ़ में फंदे से लटकता मिला गर्भवती महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका

Thu, 22 Sep 2022 12:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस इस मामले को एक साल पुराने एक युवक के हत्या के मामले से जोड़कर देख रही है। युवक मृतक महिला का प्रेमी बताया जा रहा है, जिसकी हत्या सास ने कर दी थी। मृतका की सास इसी मामले में फरार चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में बुधवार को एक गर्भवती महिला का अर्ध-नग्न शव फंदे पर लटका मिला। महिला की लाश उसके घर के वेंटिलेटर की जाली में फंदे पर लटकी हुई थी। डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मीडियो रिपोर्टस के अनुसार मृतका 25 साल की थी। वो नाहरगढ़ में तीन मंजिला मकान में परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने सात साल पहले एक युवक से लव मैरिज की थी। उसकी पांच साल और ढाई साल की दो बच्चियां हैं। मृतका का पति ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को महिला मकान में अकेली थी। इस दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास घर के अंदर वेंटिलेटर की जाली से उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस को जो सबूत मिले हैं, उससे हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल उसके शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।


मृतका की सास प्रेमी की हत्या की आरोपी
मृतका की सास रेशमा हत्या के एक मामले में फरार है। पिछले साल 30 नवंबर 2021 को बस्सी इलाके में एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि मृतक युवक का इस मृतक महिला के साथ अवैध संबंध था। ऐसे में सास को पता चला तो उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिल कर युवक की हत्या कराई थी। जिसके बाद से आरोपी रेशमा फरार चल रही है। वहीं अब मृतका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद पुलिस सास पर शक जाहिर कर रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें