फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अब कर्मचारियों को साल में दो बार मिलेगा पदोन्नति का अवसर, सीएम गहलोत ने इस प्रस्ताव को दी मंजूरी

Mon, 25 Jul 2022 06:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अब साल में दो बार विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित हो सकेगी। इससे कर्मचारियों को दो बार पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल में दो बार विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब सभी विभागों में विभागीय पदोन्नति समिति की नियमित बैठक के बाद भी रिक्त बचे पदों के लिए समिति की एक और बैठक कर सकेगी। इससे कार्मिकों को साल में दो बार पदोन्नति का मौका मिलेगा।  

विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार सभी सेवाओं में पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों पर यदि नियमित डीपीसी 30 सितंबर से पहले हो जाती है। इसके बाद किसी पद/संवर्ग के 15 प्रतिशत से अधिक पद 31 दिसंबर तक खाली हो जाते हैं, ऐसे में इन्हें  भरने के लिए डीपीसी अनुशंसाओं का रिव्यू किया जा सकेगा। साथ ही उसी वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक डीपीसी कर भरा जा सकेगा।

दरअसल, वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अधिकांश विभागों में जून-जुलाई तक वार्षिक नियमित पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर ली जाती है। डीपीसी में एक अप्रैल की स्थिति में पूरे वर्ष की सभी संभावित रिक्तियों को शामिल किया जाता है। 
विज्ञापन


नियमित डीपीसी होने के बाद भी सेवा से पृथक्कीकरण, अनिवार्य सेवानिवृत्ति, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, निधन, पदोन्नति स्वीकार नहीं करने जैसे विभिन्न कारणों से रिक्तियां उत्पन्न हो जाती हैं। प्रस्ताव को मंजूरी के बाद इन रिक्तियों को समय से भरा जा सकेगा। साथ ही राज्य कार्मिकों को पदोन्नति के अधिक अवसर भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें