तीन साल पहले गोद ली बेटी की हत्या के बाद परिवार का बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध नाबालिगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
राजधानी जयुपर में 9 साल की बच्ची की हत्या कर दी। उसका शव घर से 200 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। ऐसे में उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उधर, पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार मामला जयपुर के आमेर इलाके का है। दौसा निवासी एक परिवार यहां किराए के मकान पर रहता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे नौ साल की बच्ची घर से बिना बताए कहीं चली गई। बच्ची नहीं मिली तो मां उसे तलाशने के लिए घर से निकली।
इस दौरान रास्ते में मिले एक व्यक्ति ने उसे पेड़ के नीचे एक शव पड़े होने की जानकारी दी। मां ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह उसकी बच्ची का ही शव था। इस दौरान उसके शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था। इस कारण उसके साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
परिवार ने गोद ली थी बच्ची
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवार वालों ने तीन साल पहले बच्ची को गोद लिया था। वह माता-पिता के साथ आमेर इलाके में किराए पर रहते हैं। बच्ची का पिता शादी-पार्टियों में स्टॉल लगाने का काम करता है। पुलिस ने इलाके के तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। जिनमें से एक मकान मालिक का बेटा भी है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले रही हैं।