फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शिक्षक की पिटाई से नौ साल के बच्चे की मौत, 24 दिन चला इलाज, पर नहीं बची जान, मटका छूने पर पीटा था

Sat, 13 Aug 2022 10:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

बच्चे की मौत के बाद सायला पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की ज रही है। वहीं मामले की जांच के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने एक जांच कमेटी भी बनाई है।
विज्ञापन
छात्र का अहमदाबाद में चल रहा था इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जालोर में शिक्ष की पिटाई से एक 9 साल के बच्की मौत हो गई। उसका करीब 24 दिन से अहमदाबाद के एक अस्तापल में इलाज चल रहा था। छात्र की मौत के बाद सायला पुलिस ने आरोपी शिक्षक छैल सिंह को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना जिले के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव की है। 9 साल का इंद्र मेघवाल सुराणा गांव के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। परिजनों का आरोप है कि 20 जुलाई को उसने पाटी का मटका छू लिया था। इस बात पर शिक्षक छैल सिंह ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। 

घर पहुंचने पर उसकी तबियत ज्यादा खराब हुई तो पिता देवाराम ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रेफर दिया। कई दिन चले इलाज के बाद भी उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे अहमदाबाद ले गए। शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि पिटाई से बच्चे के कान की नस फट गई थी।
विज्ञापन


उधर, बच्चे की मौत के बाद सायला पुलिस ने आरोपी शिक्षक छैल सिंह को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की ज रही है। वहीं मामले की जांच के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने एक जांच कमेटी भी बनाई है। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार दवे और प्रतापराम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें