फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: बैंक में स्पेशल ऑफिसर की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 56.84 लाख, आरोपी पुलिस हिरासत में

Wed, 23 Apr 2025 12:50 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशल ऑफिसर की नौकरी का लालच देकर 56.84 लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर की साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशल ऑफिसर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 56 लाख से ज्यादा की ठगी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur Crime: बगरू में नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप पर डाका डाला, गोलियां चलाकर बाइक से फरार हुए बदमाश

जानकारी के अनुसार पीड़ित राकेश पुत्र भंवरलाल ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी कि पिछले दिनों उसकी जान-पहचान करौली जिले के गढ़ी मोसमाबाद निवासी रामनरेश मीणा पुत्र भामोली मीणा से हुई थी। रामनरेश ने उसे बताया कि वह उसे बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशल ऑफिसर के पद पर नौकरी दिलवा सकता है, जिसके लिए उसने 56 लाख 84 हजार रुपये की मांग की। राकेश ने आरोपी की बातों में आकर यह राशि अलग-अलग चरणों में उसके खाते में ट्रांसफर कर दी लेकिन रुपये देने के बावजूद आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा और बार-बार तारीखें टालता रहा, जिससे राकेश को शक हुआ और उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस ने राकेश की रिपोर्ट पर धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरपीएस उमेद सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें