फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: मकराना में खनन करते समय पत्थर के नीचे दबने से मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 03 Apr 2024 10:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

मकराना में खनन कार्य के दौरान पत्थर के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के शव को राजकीय उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है, गुरुवार को पोस्टमॉर्टम होगा।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडवाना जिले में मकराना शहर के बोरावड रोड स्थित मार्बल खनन क्षेत्र की चक डूंगरी रेंज की एक खदान में खनन कार्य के दौरान पत्थर के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चक डूंगरी रेंज में स्थित वीर सिंह सोलंकी वगैरा की मार्बल खदान है, जिसमें हमेशा की तरह बुधवार को भी मजदूर खनन कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि खनन कार्य के दौरान खदान के ऊपर से मार्बल के पापड़े अंदर अचानक गिर गए, जिसकी वजह से खदान के अंदर कार्य कर रहे मजदूर अन्नाराम पुत्र भैरूराम जाट उम्र 64 वर्ष निवासी बेसरोली मार्बल के पापड़ों के नीचे दब गया, जिसके बाद साथी मजदूरों द्वारा उसे बाहर निकाला गया और उसे मकराना के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में पहुंचा गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मृतक मजदूर के शव को राजकीय उप जिला चिकित्सालय में स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उधर, मकराना पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश मीणा मय पुलिस जाब्ता चिकित्सालय पहुंचे और उन्होंने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा, गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें