फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: सरकारी शिक्षक ने बेरहमी से छात्र को पीटा, नित्यकर्म करने से भी लाचार हुआ बालक

Sat, 06 Apr 2024 11:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर जिले पालड़ी कला गांव में एक सरकारी शिक्षक ने अपने कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि अब वह नित्यकर्म करने से भी लाचार है। छात्र के परिजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिया बड़ी उपखंड के पालड़ी कला गांव से एक शिक्षक का खौफनाक चेहरा सामने आया है। इस सरकारी शिक्षक ने अपने कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि अब उसका उठना-बैठना दूभर हो गया है। इस पर भी परिजनों ने जब शिक्षक से इस बारे में बात की तो शिक्षक गोपाल राम का कहना था कि जो करना है, वह कर लीजिए।

विज्ञापन


पालड़ी कला निवासी जीवराज सारडिया का पुत्र विजय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता है। यहीं के शिक्षक गोपाल राम जाजड़ा ने पालड़ी कला में खुद की कोचिंग सेंटर भी खोल रखी है और विद्यालय से आने के बाद वह बच्चों को अपने कोचिंग में ट्यूशन देता है। 

दरअसल 3 अप्रैल को स्कूल में विजय के एक दोस्त ने पार्टी देने की बात कही थी। शाम को जब वह कोचिंग गया तो वहां दोस्त के पास से पैसे मिलने पर शिक्षक ने उससे उन पैसों के बारे में पूछताछ की। इस पर दोस्त ने विजय का नाम लेते हुए कहा कि पैसे उसने मंगवाए थे। इसके बाद शिक्षक ने आव देखा न ताव और बेरहमी से विजय की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इधर छात्र के परिजनों ने जब शिक्षक से इस बारे में बात की तो बड़ी बेशर्मी से शिक्षक ने कहा कि जो बन पड़े, वो कर लो। छात्र के पिता जीवराज ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने भी उससे तीन हजार रुपयों की मांग की। रुपये देने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जीवराज ने जिला पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें