नागौर के जायल उपखंड में बड़ी खाटू थाना इलाके के गायलेली गांव में मृतक श्री राम पुत्र चेनाराम (60) और उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने एक ही फंदे से फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही खाटू थाना पुलिस और नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक को मामले में नामजद लोगों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में
रखवाया है। दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।