फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: पेट्रोल पंप मालिक पर हथियारबंद लुटेरों ने किया हमला, गन दिखाकर उठा ले गए रुपयों से भरा बॉक्स

Thu, 11 Apr 2024 02:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

पेट्रोल पंप से लुटेरे 32 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। साथ ही जाते समय सेल्समैन के 7200 रुपये भी लेकर चले गए। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले में अजमेर-बीकानेर हाईवे पर स्थित थांवला फांटे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कार सवार हथियार बंद लुटेरों लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर सेल्समैन और मालिक के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही 32 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। साथ ही जाते समय सेल्समैन के 7200 रुपये भी लेकर चले गए। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नागौर जिले के पादुकला थाना इलाके के थांवला फांटे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाशों ने लूट की। पेट्रोल पंप के मालिक और सेल्समैन के साथ मारपीट की। साथ ही 32 हजार रुपये और सेल्समैन के 7200 रुपये लेकर फरार हो गए। 

घटना के बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पादुकाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बदमाशों ने कार से उतरते ही सेल्समैन धर्माराम को पकड़ लिया और ऑफिस में लेकर पहुंचे। इस दौरान पेट्रोल पंप का मालिक उमेद सिंह वहां सो रहा था। बदमाशों ने उमेद पर लोहे के सरिए कई बार वार किए। गन दिखाकर उसे जान से मारने क धमकी दी। लुटेरों ने वहां रखे पैसे के बॉक्स को उठाकर अपनी कार में रख लिया। चाबी छीनकर तिजोरी में रखे 32000 हजार रुपये भी निकाल लिए। ऑफिस में रखे रजिस्ट्रर और कागजात सहित सामान लेकर फरार हो गए। थानाधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस ने उमेद सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें