फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Bikaner: नौकरी जाने से नाराज युवक ने संविदा कर्मचारी पर चाकू से किए कई वार, गला कटने से मौत

Tue, 15 Mar 2022 10:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

 बीकानेर में एक पूर्व कर्मचारी ने बिजली विभाग में संविदा पर तैनात युवक की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। दम तोड़ने से पहले युवक ने पुलिस को आरोपियों को नाम लिखकर दिए है। उसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके में विद्युत विभाग के जीएसएस पर कार्यरत संविदा कर्मचारी का बदमाशों ने धारदार हथियार से गला काट दिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर ट्रामा सेंटर रैफर कर दिया गया। अधिक खून बहने के कारण रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पांच दिन पहले की काम कर रखा गया था युवक 
विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार गोठवाल ने पुलिस को बताया कि जीएसएस 3पी बल्यूएम में पिछले डेढ़ साल से कार्यरत एक कर्मचारी को शिकायत मिलने के बाद ठेकेदार ने हटा दिया था। उसकी जगह नए कर्मचारी ओमप्रकाश (29) निवासी केवाईड़ी को पांच-छह दिन पहले ही रखा गया था। मंगलवार सुबह पूर्व कर्मचारी दो युवकों के साथ जीएसएस  में पहुंचा और ओमप्रकाश के गले पर धारदार चाकू से एक बाद एक कई बार कर दिए। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

 

पुलिस को लिखकर दिए नाम

सीएचसी खाजूवाला में प्राथमिक उपचार के बाद ओमप्रकाश को बीकानेर रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। ओमप्रकाश ने मरने से पहले कागज पर लिखकर आरोपी और उसके साथ आए युवकों के नाम खिलकर पुलिस को दिए हैं। 
विज्ञापन

नौकरी जाने से नाराज था आरोपी युवक

प्राथमिकी जांच में सामने आया कि आरोपी युवक नौकरी जाने से नाराज था। इस कारण उसने अपनी जगह संविदा पर नियुक्ति किए गए ओमप्रकाश की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर हत्या का कारण पता लगाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें