फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला काटकर हत्या, धारदार हथियार से किया वार

Sat, 19 Nov 2022 05:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक चाकू और ब्लेड मिला है, जिन पर खून के भी निशान हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला काटकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने हत्या कर युवक के शव को पंप की बाथरू में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना राजधानी के करधनी थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर आए बदमाशों ने कर्मचारी की गला काटकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव के बाथरूम में बंद कर फरार हो गए।  बाथरूम गए दूसरे कर्मचारी ने गेट खोलकर देखा तो वह नहीं खुला, जिसके बाद उसके अन्य साथी भी वहां आ गए। 

गेट तोड़ने पर बाथरूम के अंदर पंप कर्मचारी का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची करधनी थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने सबूत भी जुटाए। पुलिस ने बताया कि मृतक पंप कर्मचारी के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान हैं। उसकी गला काटकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भवानी सिंह (42) के रूप में हुई है। वह नागौर का रहने वाला था और जयपुर में रहकर पंप पर काम कर रहा था। मौके से पुलिस को एक चाकू और ब्लेड भी मिला है। पुलिस पंप और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही है। जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें