फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: मुनि ने बच्चे से की कुकर्म करने की कोशिश, आक्रोशित लोगों ने पीटकर शहर से भगाया

Thu, 14 Apr 2022 03:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

मुनि ने कबूल किया कि उसने बच्चे के साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। उसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसे कपड़े पहनाकर शहर से भगा दिया।
विज्ञापन
बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में एक मुनि पर किशोर के साथ कुकर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुनि की जमकर पिटाई कर दी। उससे समाज के लोगों ने कमंडल और पिच्छिका छीनकर शहर से भगा दिया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मदार स्थित एक धर्म विशेष का उपासना स्थल है। वहां एक मुनि ठहरे हुए थे। एक किशोर के पिता ने मुनि के विश्राम गृह में सेवा कार्य के लिए अपने बेटे को भेजा। पीड़ित लड़के का कहना है कि मुनि ने उससे हाथ-पैर की मालिश करवाई और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। किशोर ने परिजनों को यह बात बताई।


पीड़ित के परिजन ने 10 अप्रैल को समिति के अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी थी। 11 अप्रैल को कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित किशोर के परिजनों ने समाज के पदाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके बाद मुनि से पूछताछ की गई तो उसने गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। उससे आचार्य पद, पिच्छिका कमंडल वापस ले लिया और कपड़े पहनाकर अजमेर से रवाना कर दिया। 

विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजलि शर्मा और सदस्य अरविंद मीणा ने बताया कि किसी नाबालिग के साथ यौन हिंसा हुई तो समिति इसकी जांच करेगी और जरूरत पड़ने पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। शर्मा और मीणा ने कहा कि इस घटनाक्रम को लेकर जानकारी छिपाने की बात सामने आ रही है, जो पॉक्सो के तहत आपराधिक कृत्य है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें