फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन में करंट लगने से दो की मौत, गौशाला में काम करते समय चपेट में आया एक युवक

Fri, 07 Jul 2023 09:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में गौशाल में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक को खेत के किनारे लगे बिजली के खंभे से करंट लग गया। हादसे में दोनों की ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले में गौशाला और खेत में काम कर रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों ही मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंगोरिया के ग्राम लिंबोदा में रहने वाले जितेन्द्र पिता नाहरसिंह (28) को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र गांव की गौशाला में काम करने के लिए गया था। इस दौरान उसे करंट लग गया। 

वहीं, दूसरा मामला उन्हेल मार्ग पर स्थित रूई गांव का है। यहां  एक खेत के किनारे युवक का शव पड़ा हुआ मिला। उसकी बिजली के खंभे से करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


युवक की पहचान विनोद कुर्मी निवासी नागदा के रूप में हुई है। भैरवगढ़ थाने के एएसआई मुनेश दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। शव का पीएम करा लिया गया है, पीएम रिपोर्ट से भी मौत का कारण साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें