समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है, उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि देश की यात्रा बन चुकी है। सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन चुकी है। यह बातें दौसा सांसद जसकौर मीणा ने कही।
दौसा जिले के चावंडेडा गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में सांसद मीणा सम्मिलित हुईं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद किया। उपस्थितजन को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बार में बताया। सांसद मीणा ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना व मौके पर ही अधिकारियों से बात कर उनका समाधान भी किया और टीबी से पीड़ित मरीज के परिजन तनिष्क गुर्जर, मामराज मीना और छाजुराम महावर को प्रोटीन किट वितरित किए।
इस दौरान शिविर में दौसा बीडीओ बृजबाला मीना, नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीना, पटवारी गिरिराज, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, यात्रा के जिला संयोजक आलोक जैन, यात्रा कार्यक्रम संयोजक रामलाल शर्मा, सह संयोजक प्रकाश सैनी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सैंथल मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला मंत्री तेज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मदनलाल एवं सुरेश सोती, मंडल मंत्री भवानी सिंह, चावंडेडा सरपंच सरोज, सुरेश घोषी, प्रह्लाद महेश्वरा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।