फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में मां-बेटे की पानी के टंकी में डूबने से मौत, नौ साल के बेटे को बचाने मां ने लगाई थी छलांग

Sun, 23 Apr 2023 08:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान के बाड़मेर में मां-बेटे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बेटा पानी निकाल रहा था। वह डूबने लगा। मां बचाने गई और वह भी डूब गई। 
 
विज्ञापन
बाड़मेर में पानी की टंकी में डूबने से मां-बेटे की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पर मां-बेटे की पानी के टंकी में डूबने से मौत हो गई। टंकी से पानी निकाल रहे नौ साल के बेटे को डूबता देख उसे बचाने मां ने भी पानी से भरी टंकी में छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बीजराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में दोनों के शवों को बाहर निकाल कर चौहटन और जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। जान्दुओं का तला रतासर निवासी नौ वर्षीय मनोज टंकी से पानी निकाल रहा था। इस दौरान आचानक ही उसका पैर फिसल गया। वह टंकी में गिर गया। बेटे को टंकी में गिरता देख मां रेखी देवी ने बेटे को बचाने के लिए टंकी में छलांग लगा दी। टंकी में पानी अधिक होने से वह बेटे को नहीं बचा पाई। दोनों की ही डूबने से मौत हो गई।                      

सूचना पर मौके पर पहुंची बीजराड़ थाना पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर चौहटन उप जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। रेखी देवी के भाई राणाराम की रिपोर्ट के आधार पर बीजराड़ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें